JEE-NEET से जुड़ी बड़ी खबर

*JEE-NEET की परीक्षा को स्थगित करने के लिए SC पहुंचे 6 राज्यों के मंत्री*


*28 Aug 2020*

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सीएम ममता बनर्जी, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन सहित कई विपक्षी नेताओं ने ये परीक्षाएं फिलहाल स्थगित करने की मांग की थी।
नीट (NEET) और जेईई (JEE) परीक्षा को 6 राज्यों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड, महाराष्ट्र और राजस्थान सरकारों के मंत्रियों ने अदालत के 17 अगस्त के आदेश की समीक्षा करने और सितंबर में होने वाली जेईई-नीट की परीक्षा को टालने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि 6 राज्यों के मंत्रियों ये याचिका एक साथ अपने निजी हैसियत से दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि सरकार करोना वायरस महामारी की वजह से अभी परीक्षा कराने कि स्थिति में नहीं है। परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स को कोरोना वायरस भी हो सकता है और यह फैल भी सकता है।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सीएम ममता बनर्जी, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन सहित कई विपक्षी नेताओं ने ये परीक्षाएं फिलहाल स्थगित करने की मांग की थी।


कब है नीट और जेईई की परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नीट परीक्षा 13 सितंबर को है जबकि जेईई की परीक्षा 1 सितंबर से 9 सितंबर के बीच होनी है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की मोदी सरकार को परीक्षा कराने कि हरी झंडी दे दी थी।

सुप्रीम कोर्ट में इन मंत्री ने डाली याचिका

पश्चिम बंगाल में मंत्री मोलॉय घटक, झारखंड में मंत्री रामेश्वर ओराओं, रघु शर्मा राजस्थान से मंत्री, अमरजीत भगत छत्तीसगढ़ से, बलबीर सिंह सिद्धू पंजाब से और महाराष्ट्र में मंत्री उदय रविन्द्र सामंत ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर जेईई-नीट की परीक्षा को टालने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जयपुर की स्थापना (Jaipur Foundation)

राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग : कर्मचारियों को बाहर निकाला, कल पीएम मोदी करने वाले हैं उद्घाटन

राजस्थान के अब तक के मुख्यमंत्री (1949 से 2025 तक)