#Jaipur: अंतिम वर्ष की परीक्षाओं से जुड़ा मामला सितंबर लास्ट में फाइनल ईयर के बाकी बचे एग्जाम, MHA गाइडलाइन का होगा पालन

 


ऑफ लाइन करवाई जा सकेंगी परीक्षाएं, साथ ही विद्यार्थियों को भी मिलेगा तैयारी का मौका, सितंबर के अंतिम सप्ताह में हो सकती परीक्षा, जानकार सूत्रों ने दिए संकेत, 25 सिंतबर से करवाई जा सकती परीक्षा

राजस्थान सरकार के मुताबिक, टाइम टेबल बनाकर फाइनल ईयर और लास्ट सेमेस्टर (Last Semester) के एग्जाम सितंबर महीने में कराने की तैयारी की जा रही है.


जयपुर. राजस्थान (Rajasthan) में कोरोना महामारी (COVID-19) के चलते उच्च शिक्षा की स्थगित हुई बकाया परीक्षाएं सितंबर महीने के तीसरे सप्ताह में आयोजित होंगी. परीक्षाओं को लेकर गहलोत सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं. राज्य के सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों को यूजीसी (UGC) के निर्देशानुसार यूनिवर्सिटी की अंतिम वर्ष (Final Year) की शेष परीक्षाएं आयोजित कराने को कहा गया है. 28 अगस्त के सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना में राज्य सरकार ने कहा है कि अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं समय सारणी बनाकर सितंबर महीने के तीसरे सप्ताह में कराई जाए.

सरकार के मुताबिक, अगर परीक्षाएं 30 सितंबर तक संभव नहीं हो तो Exam's की अवधि बढ़ाने के लिए  यूनिवर्सिटीज राज्य सरकार के जरिए यूजीसी को आवेदन कर सकेगी. परीक्षाओं के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना करनी होगी. इसके लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ानी होगी. साथ ही सुरक्षात्मक उपायों को अमल में लाना होगा.

तकनीकी शिक्षा व उच्च शिक्षा की परीक्षाओं को लेकर फैसला, सुप्रीम कोर्ट की अनुपालना में होंगी परीक्षाएं, सितंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होंगी ऑनलाइन परीक्षाएं...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जयपुर की स्थापना (Jaipur Foundation)

राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग : कर्मचारियों को बाहर निकाला, कल पीएम मोदी करने वाले हैं उद्घाटन

राजस्थान के अब तक के मुख्यमंत्री (1949 से 2025 तक)