राजस्थान कांग्रेस: रंधावा के खुलासे से गहलोत-पायलट में फिर क्लैश, बढ़ी सियासी खींचतान;
राजस्थान में फिर सियासी पारा चढ़ गया है। गहलोत समर्थक माने जाने वाले मंत्री महेश जोशी ने कहा है कि सरकार को कमजोर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर पायलट कैंप ने पलटवार किया है। राजस्थान में फिर सियासी पारा चढ़ गया है। गहलोत समर्थक माने जाने वाले मंत्री महेश जोशी ने कहा है । कि सरकार को कमजोर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जोशी का बयान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के बयान के बाद आया है। रंधावा ने कहा था कि महेश जोशी का इस्तीफा कार्रवाई का हिस्सा है। इसके जवाब में महेश जोशी ने कहा कि पार्टी आलाकमान का निर्णय शिरोधार्य है। मैंने एक व्यक्ति एक सिद्धांत के तहत मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। जिसे सीएम गहलोत ने स्वीकार कर लिया है। अगर इसे कार्रवाई का हिस्सा माना जाए तो भी में इसका सम्मान करता हूं। जिन लोगों ने पार्टी और सरकार को कमजोर करने का काम किया है। उन पर भी कार्रवाई हो तो बराबरी का संदेश जाएगा...