Rajasthan PTET Admit Card 2020: पीटीईटी का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, इस लिंक के जरिए करें डाउनलोड
Rajasthan PTET Admit Card 2020: ऑफिस ऑफ कोऑर्डिनेटर, डूंगर कॉलेज, राजस्थान 16 सितंबर, 2020 को प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट, पीटीईटी 2020 (Rajasthan PTET 2020) आयोजित करेगा. Rajasthan PTET Admit Card 2020 आज यानी शुक्रवार 11 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट ptet.in पर जारी किया जाएगा. वे सभी उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा 16 अगस्त 2020 को आयोजित की जानी थी, लेकिन कोरोना (COVID 19) महामारी के प्रकोप के कारण इसे स्थगित कर दिया गया. उम्मीदवार अपना हॉल टिकट (Hall Ticket) डाउनलोड करें और परेशानी मुक्त एंट्री के लिए अपने साथ इसे जरूर लाएं. बता दें कि राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (Rajasthan Pre Teacher Education Test ) एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है जो राजस्थान के विभिन्न कॉलेजों में 2 साल के बीएड कार्यक्रम में उम्मीदवारों को प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाती है. Rajasthan PTET Admit Card 2020 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन करने की तिथि: 25 जनवरी, 2020 PTET Admit Card 2020 जारी करने का डेट: 11 सितंबर, 2020 (टेंटेट...