संदेश

खासकर पैसे के मामले में लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

IPL 2020: सुरेश रैना पर भड़के CSK मालिक

चित्र
   इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए शुक्रवार के बाद से मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को खबर आई कि टीम का एक गेंदबाज और कुछ स्टाफ सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद शनिवार को सुरेश रैना निजी कारण का हवाला देकर स्वदेश रवाना हो गए और इन सबके बाद खबर आई कि सीएसके का एक और खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। सुरेश रैना अब लौटे घर, IPL में नहीं खेलेंगे एक भी मैच  सीएसके के उप-कप्तान सुरेश रैना के आईपीएल 2020 से हटने के फैसले ने सबको चौंका दिया। पहले खबरें आईं कि रैना के परिवार में हुए डकैतों के हमले के चलते वो स्वदेश लौटे, फिर दैनिक जागरण के हवाले से खबर आई कि रैना ने कहा है कि उनके लिए बच्चों की सेहत सबसे बड़ी प्राथमिकता है और सीएसके में ऐसे अचानक कोविड-19 पॉजिटिव केस आने के बाद वो थोड़ा घबरा गए और स्वदेश लौटने का फैसला लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर खबरें आई कि रैना ने होटल रूम को लेकर हुए विवाद के चक्कर में स्वदेश लौटने का फैसला लिया। श्रीनिवासन ने आउटलुक को दिए इंटरव्यू में बताया कि रैना के...