Rajasthan PTET Admit Card 2020: पीटीईटी का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, इस लिंक के जरिए करें डाउनलोड

 Rajasthan PTET Admit Card 2020: ऑफिस ऑफ कोऑर्डिनेटर, डूंगर कॉलेज, राजस्थान 16 सितंबर, 2020 को प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट, पीटीईटी 2020 (Rajasthan PTET 2020) आयोजित करेगा. Rajasthan PTET Admit Card 2020 आज यानी शुक्रवार 11 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट ptet.in पर जारी किया जाएगा. वे सभी उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.




परीक्षा 16 अगस्त 2020 को आयोजित की जानी थी, लेकिन कोरोना (COVID 19) महामारी के प्रकोप के कारण इसे स्थगित कर दिया गया. उम्मीदवार अपना हॉल टिकट (Hall Ticket) डाउनलोड करें और परेशानी मुक्त एंट्री के लिए अपने साथ इसे जरूर लाएं. बता दें कि राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (Rajasthan Pre Teacher Education Test ) एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है जो राजस्थान के विभिन्न कॉलेजों में 2 साल के बीएड कार्यक्रम में उम्मीदवारों को प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाती है.


Rajasthan PTET Admit Card 2020 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की तिथि: 25 जनवरी, 2020
PTET Admit Card 2020 जारी करने का डेट: 11 सितंबर, 2020 (टेंटेटिव डेट)
परीक्षा की तारीख: 16 सितंबर, 2020

राजस्थान पीटीईटी 2020 (Rajasthan PTET 2020) के लिए एडमिट कार्ड (Rajasthan PTET Admit Card 2020) 11 सितंबर 2020 को जारी किया जाएगा. यह परीक्षा काफी पहले से निर्धारित थी लेकिन इस साल महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था. Rajasthan PTET Admit Card 2020 में परीक्षा के कुछ महत्वपूर्ण विवरण जैसे उम्मीदवार का विवरण, परीक्षा केंद्र, परीक्षा कार्यक्रम और अन्य विवरण शामिल होंगे. इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को शांति निकेतन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, भारती विद्यापीठ टीचर्स जैसे कॉलेजों में प्रवेश मिलता है.

Rajasthan PTET Admit Card 2020 ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवारों को प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट ptet.in पर जाना होगा.
उस लिंक पर क्लिक करें जहां, PTET Admit Card लिखा हो.
अपने विवरण दर्ज करने के लिए लिंक पर जाएं.
एडमिट कार्ड की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति रखें और परीक्षा के केंद्र पर साथ लाएं.

2 year ptet  admit card link

 ptetdcb2020 

4 ptet admit card link

 ptetdcb2020

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Jail Prahari Result 2025 Rajasthan: राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक, https://rssb.rajasthan.gov.in/results पर करें चेक

पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा-2025 ADMIT CARD GUIDES परीक्षार्थियों के लिये आवश्यक निर्देश

राजस्थान के प्रमुख संत एवं लोकदेवता