अभिभावकों पर फीस जमा कराने का दबाव, निजी स्कूल के खिलाफ डीईओ कार्यालय में हंगामा...*

📔 *अभिभावकों पर फीस जमा कराने का दबाव, निजी स्कूल के खिलाफ डीईओ कार्यालय में हंगामा...*


शिक्षा विभाग के दफ्तर पहुंचकर अभिभावकों ने जताया रोष, निजी स्कूल पर सरकार के आदेश की अवहेलना का आरोप....


बांसवाड़ा।
जिले में कोरोना संक्रमण के दौर में नो स्कूल नो फीस के सरकार के आदेश की शहर के इम्मानुअल मिशन स्कूल में अवहेलना का आरोप लगाते हुए गुरुवार को अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। अभिभावक रातीतलाई स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंचे। यहां शिक्षा अधिकारी के समक्ष निजी विद्यालय पर मनमानी का आरोप लगाते हुए रोष जताया। काफी देर हंगाम के बीच शिक्षा अधिकारी ने निजी स्कूल के प्रिंसीपल सुरेश दवे एवं प्रबंधन कमेटी पदाधिकारी को बुलाकर अभिभावकों के साथ बातचीत की एवं सरकार के नियमानुसार ही फीस, कंटेंट सहित अन्य मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने भी विभिन्न तर्क दिए।


*बना रहे दबाव, ऑनलाइन क्लास से हटा रहे*

अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय बच्चों पर फीस जमा कराने को लेकर दबाव बना रहे है। साथ ही ऑनलाइन क्लास से भी हटा रहे हैं, जिससे विद्यार्थी मानसिक रूप से परेशान हो रहे है। इस दौरान स्कूल की ओर से भेजे फीस एवं फीस जमा होने पर ही टेस्ट लिए जाने के संदेश भी बताए एवं नाराजगी जताई। अभिभावकों ने स्पष्ट कहा कि जब स्कूल ही नहीं खुले हैं, तो फीस किस बात की ली जा रही हैं। जब स्कूल खुलेंगे तो फीस भी जमा कराएंगे। इस अवसर पर अभिभावकों में सुनील दोसी, शैलेंद्र वोरा, आशुतोष मेहता, अनूप त्रिपाठी सहित कई अभिभावक मौजूद रहे।


*डीईओ ने लगाई फटकार*

हंगामा के दौरान मना करने के बावजूद वीडियो बनाने एवं ढंग से जवाब नहीं देने पर भी स्कूल प्रबंधन के सदस्य को डीईओ ने फटकार लगाई। डीईओ ने कहा कि ढंग से बात करा करों, स्कूल इनसे ही चलेगी। स्कूल दादागिरी से नहीं चलती हैं। डीईओ ने अभिभावक संघ के गठन कर बैठक करने एवं ऑनलाइन परीक्षा, फीस सहित अन्य मामलों में सरकारी गाइड लाइन की पालना करने के निर्देश दिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जयपुर की स्थापना (Jaipur Foundation)

राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग : कर्मचारियों को बाहर निकाला, कल पीएम मोदी करने वाले हैं उद्घाटन

राजस्थान के अब तक के मुख्यमंत्री (1949 से 2025 तक)