कंप्यूटर अनुदेशक विज्ञप्ति इसी हफ्ते:मई-जून में होगी परीक्षा, 2 घंटे में 200 सवालों का देना होगा जवाब
tJAIPUR: Anil - राजस्थान के लाखों युवाओं का इंतजार इसी सप्ताह खत्म हो जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती विज्ञप्ति तैयार कर ली गई है। अब इसे किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में प्रदेश में पहली बार 10,157 कंप्यूटर अनुदेशक की नियमित तौर पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए मई महीने के आखिरी सप्ताह या फिर जून महीने के पहले सप्ताह में भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक परीक्षा की स्कीम और सिलेबस (प्रश्नपत्र-1) प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा। प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी। प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे । इन विषयों पर पूछे जाएंगे सवाल कला एवं संस्कृति, इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान और राजस्थान के समसामयिक मामले। सामान्य योग्यता में निम्नलिखित बिन्दु सम्मिलित होंगे। लॉजिकल रीजनिंग एंड एनालिटिकल एबिलिटी डिसीजन मेकिंग एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग सामान्य बौद्धिक योग्यता बेसिक न्यूमरेसी नम्बर एण्ड देयर रिलेशन्स, ऑर्डर ऑफ मैग्निट्...