कंप्यूटर अनुदेशक विज्ञप्ति इसी हफ्ते:मई-जून में होगी परीक्षा, 2 घंटे में 200 सवालों का देना होगा जवाब

          


         tJAIPUR: Anil -    राजस्थान के लाखों युवाओं का इंतजार इसी सप्ताह खत्म हो जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती विज्ञप्ति तैयार कर ली गई है। अब इसे किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में प्रदेश में पहली बार 10,157 कंप्यूटर अनुदेशक की नियमित तौर पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए मई महीने के आखिरी सप्ताह या फिर जून महीने के पहले सप्ताह में भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। 



वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक परीक्षा की स्कीम और सिलेबस (प्रश्नपत्र-1)

  • प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
  • प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी।
  • प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे

इन विषयों पर पूछे जाएंगे सवाल

  • कला एवं संस्कृति, इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान और राजस्थान के समसामयिक मामले।
  • सामान्य योग्यता में निम्नलिखित बिन्दु सम्मिलित होंगे।
  • लॉजिकल रीजनिंग एंड एनालिटिकल एबिलिटी
  • डिसीजन मेकिंग एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग
  • सामान्य बौद्धिक योग्यता
  • बेसिक न्यूमरेसी नम्बर एण्ड देयर रिलेशन्स, ऑर्डर ऑफ मैग्निट्यूड इत्यादि (कक्षा- X स्तर) डेटा इन्टरप्रिटेशन-चार्ट्स, ग्राफ, टेबल्स, डाटा सिफिसिएन्सी, इत्यादि (कक्षा X स्तर)
  • वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक का सिलेबस (प्रश्न पत्र-2)

    • प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
    • प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी।
    • प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे।
    • उत्तर के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस विशिष्ट प्रश्न के लिए विहित अंकों का एक तिहाई भाग काटा जाएगा। स्पष्टीकरण किसी प्रश्न के लिए दिए गए बहु विकल्पों में से दिया गया अशुद्ध उत्तर गलत उत्तर माना जाएगा।

    बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक का सिलेबस (प्रश्न पत्र-1)

    • प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
    • प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी।
    • प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न बहु विकल्पी होंगे। 
    • इन विषयों पर पूछे जाएंगे सवाल

      • ला एवं संस्कृति, इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान और राजस्थान के समसामयिक मामले।
      • सामान्य योग्यता में निम्नलिखित बिन्दु सम्मिलित होंगे।
      • लॉजिकल रीजनिंग एंड एनालिटिकल एबीलिटी।
      • डिसीजन मेकिंग एंड प्रॉब्लम सोल्विंग।
      • सामान्य बौद्धिक योग्यता
      • बेसिक न्यूमरेसी नम्बर एण्ड देयर रिलेशन, आर्डर ऑफ मैग्निट्यूड, इत्यादि (कक्षा- X स्तर )
      • डाटा इन्टरप्रिटेशन-चार्ट्स, ग्राफ्स, टेबल्स डाटा सफिशियन्सी, इत्यादि (कक्षा X स्तर)
      • उत्तर के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस विशिष्ट प्रश्न के लिए विहित अंकों का एक तिहाई भाग काटा जाएगा।

      बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक का सिलेबस (प्रश्न पत्र-2)

      • प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
      • प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी।
      • प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न बहु विकल्पी होंगे।
      • उत्तर के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस विशिष्ट प्रश्न के लिए विहित अंकों का एक तिहाई भाग काटा जाएगा। स्पष्टीकरण किसी प्रश्न के लिए दिए गए बहु विकल्पों में से दिए गए अशुद्ध उत्तर का गलत उत्तर ही होगा।

      बता दें कि शिक्षा विभाग ने बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 9862 और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 295 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक जिला स्तर पर पे मैट्रिक्स लेवल एल-8 में लगाए जाएंगे, जबकि वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक राज्य स्तर पर लेवल एल-10 में भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Jail Prahari Result 2025 Rajasthan: राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक, https://rssb.rajasthan.gov.in/results पर करें चेक

पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा-2025 ADMIT CARD GUIDES परीक्षार्थियों के लिये आवश्यक निर्देश

राजस्थान के प्रमुख संत एवं लोकदेवता