कांग्रेस नेता सीताराम अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा शासित केंद्र सरकार के द्वारा बेतहाशा बढ़ाये जा रहे पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों के खिलाफ रोड नंबर 1 स्थित ताम्बी पेट्रोल पंप पर साइकिल चला कर विरोध प्रदर्शन किया एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस नेता सीताराम अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा शासित केंद्र सरकार के द्वारा बेतहाशा बढ़ाये जा रहे  पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों के खिलाफ रोड नंबर 1 स्थित ताम्बी  पेट्रोल पंप पर साइकिल चला कर विरोध प्रदर्शन किया एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें आमजन ने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं , पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 


https://youtu.be/y0hX-2tQwFU

 इस मौके पर सीताराम जी अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री सत्ता के मद में देश की जनता को त्रास दे रहे हैं वह यह भूल गए हैं कि जनता ने ही उन्हें प्रधानमंत्री पद तक पहुंचाया है, उनकी गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज देश को अर्थव्यवस्था के गहरे संकट में डाल दिया है आज वर्तमान में पेट्रोल डीजल के दाम 100 रूपये से ऊपर चले गए हैं तथा रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं और इसी का नतीजा है कि आज मध्यम वर्ग की इस महंगाई से कमर टूट गई है पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ती महंगाई से आम जनता का पूर्ण रूप से त्रस्त हो चुकी है और अब यह  भार सहन करना मुश्किल हो रहा है देश की जनता का विश्वास अब मोदी सरकार से उठ चुका है





               पार्षद महेश अग्रवाल ने बताया कि  उक्त हस्ताक्षर अभियान में राजस्थान के सभी जिलों के उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिला अध्यक्षों के द्वारा अपने-अपने जिलों के मुख्यालयों पर सीताराम जी अग्रवाल के मार्गदर्शन में विरोध प्रदर्शन किया गया इस विरोध प्रदर्शन में उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के जयपुर जिला अध्यक्ष अमोल पाठक विद्याधर नगर  विधानसभा क्षेत्र के  पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम- जन ने भी आसमान छू महंगाई का विरोध किया।









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जयपुर की स्थापना (Jaipur Foundation)

राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग : कर्मचारियों को बाहर निकाला, कल पीएम मोदी करने वाले हैं उद्घाटन

राजस्थान के अब तक के मुख्यमंत्री (1949 से 2025 तक)