राजस्थान में कोरोना बेलगाम हो चुका है। बीते 24 घंटों में राजस्थान में कोरोना से ग्रसित 6 हजार 658 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं 33 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में हर मिनट में कोरोना के चार नए संक्रमित सामने आ रहे हैं। यूथ को चपेट में ले रहा कोरोना राजस्थान में कोरोना से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। राजस्थान में अब तक आए केस में करीब 61% मरीज ऐसे हैं, जिनकी उम्र 44 साल से नीचे है। सरकार ने कोरोना केस में हो रही जबरदस्त बढ़ोतरी को देखते हुए आज (शुक्रवार) शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं, सभी धार्मिक स्थलों को शुक्रवार सुबह से ही आमजन के लिए बंद कर दिया गया है। सारी सख्ती बेअसर सरकार की सारी सख्ती बेअसर साबित हो रही है। गुरुवार को राज्य में 6658 संक्रमित मिले, जो अब तक के काेरोनाकाल में एक दिन में संक्रमितों की संख्या में सबसे अधिक है। अप्रैल शुरुआती 13 दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि राज्य में 61% से ज्यादा संक्रमित वे लोग है, जिनकी उम्र 44 या उससे नीचे है। वहीं सबसे कम 16.52% संक्रमित 60 या उससे ज्यादा उम्र के हैं, जबकि 22% लोग वे ह...