संदेश

#जन सेवक सिताराम अग्रवाल ने ली रोड नो 14 को लेकर NHI, रीको , जेडीए व नगर निगम के अधिकारियों से उचित समाधान के लिए मीटिंग

चित्र
  विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी कांग्रेस  विधायक प्रत्याशी श्री सीताराम अग्रवाल जी ने आज दिनांक 22/03/  2021 को सीकर रोड स्थित रोड नंबर 14 पर एकत्रित होने वाले बदबूदार सिविर लाइन के पानी को लेकर NHI, रीको , जेडीए व नगर निगम के अधिकारियों से उचित समाधान के लिए मीटिंग की ।  इस मौके पर मनोज जी शर्मा एक्स ई एन , महेंद्र सैनी भगवान सहाय सैनी , कृपा मीणा पुलिस ट्रैफिक टी आई बीखाराम जी काला, वी के आई ट्रांसपोर्टर अध्यक्ष  जगदीश यादव, वार्ड नंबर 6 से  पार्षद महेश अग्रवाल वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी  गोपाल कृष्ण शर्मा , राकेश सैनी, महेश सैनी, नाथूराम    व सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे इस दौरान सभी अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जायेगा। करीब 600 मीटर नाले की सफाई की जाएगी।

आज विद्याधर के जनसेवक श्री सीताराम जी अग्रवाल ने कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में टीका लगवाकर इस महामारी के खिलाफ जन आंदोलन की जीत निश्चित की

चित्र
  आज विद्याधर के जनसेवक श्री सीताराम जी अग्रवाल ने कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में टीका लगवाकर इस महामारी के खिलाफ जन आंदोलन की जीत निश्चित की  वैक्सीन लेकर आप भी कोरोना को मात देने की इस लड़ाई में सहभागी बन खुद को और अपनों को सुरक्षित करें। #IndiaFightsCorona #CoronaVaccination

किसानों के सम्मान व अधिकार हेतु सीताराम अग्रवाल के नेतृत्व में आज NH8 मंगल बेला मैरिज गार्डन टोडी चक्का जाम किया गया

चित्र
                      किसानों के सम्मान व अधिकार हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार के तीनों काले कानूनों का विरोद्ध में विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री सीताराम अग्रवाल के नेतृत्व में आज NH8 मंगल बेला मैरिज गार्डन टोडी चक्का जाम किया गया । इस दौरान किसानों के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे व  चक्का जाम को सफल बनाया।          इस दौरान सीताराम अग्रवाल ने कहा कि अगर भाजपा केंद्र सरकार ये तीनो काले कानून वापस नही लेती है तो आने वाले दिनों में किसान जैसे बैलों को नकेल डाल कर नियंत्रित कर सकता है वैसे ही सरकार को भी नियन्त्रण कर सकता है क्योंकि सरकार भारत के प्रत्येक वर्ग के मतदाताओं की सरकार है यह तीनों बिल दो चार पूंजीपतियों के फायदे के लिए बनाएं गए है। जब तक तीनों कृषि कानून बिल केंद्र सरकार द्वारा वापस नही लिए जाएंगे तब तक किसान व  कांग्रेस पार्टी सड़कों पर इसका पूरे जोर से विरोध करेगी।           इन तीनो काले कानून क...

राम मंदिर के लिए चंदा:जयपुर के कांग्रेस नेता सीताराम अग्रवाल ने दिया 5.11 लाख का चेक, 2018 में विद्याधर नगर सीट से लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव

चित्र
                   कांग्रेस नेता सीताराम अग्रवाल ने कहा, राम देश की संस्कृति के प्रतीक, मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मंदिर के लिए तो बिन मांगे सहयोग करना चाहिए       समाज सेवी  सीताराम अग्रवाल ने राम मंदिर के लिए 5 लाख, 11 हजार, 111रुपए का चंदा दिया। सीताराम अग्रवाल ने चेक के जरिए राम मंदिर के लिए चंदा राशि दी है। अग्रवाल विद्याधर नगर सीट से कांग्रेस के टिकट पर 2018 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रह चुके हैंं। अग्रवाल ने अपनी फर्म के नाम से राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए सहयोग राशि का चेक दिया है।      इससे पहले परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास भी रामंमदिर निर्माण के लिए चांदी की ईंट और तीन माह का वेतन देने की घोषणा कर चुके हैं। राम सबके हैं, राम देश की संस्कृति के प्रतीक: सीताराम अग्रवाल कांग्रेस नेता सीताराम अग्रवाल ने कहा, राम सबके हैं, राम देश की बहुलवादी संस्कृति के प्रतीक हैं, इस देश के जनमानस में राम से बड़ा न कोई है और न होगा। राम जैसी सर्वव्यापी आस्था...

शहरी सरकार का बजट:821.60 करोड़ का होगा जयपुर नगर निगम ग्रेटर का खर्चा, 500 करोड़ कर्ज लेकर करेंगे कंगाली दूर; पार्षदों की होगी बल्ले-बल्ले

चित्र
              वित्त वर्ष 2020-21 में रखा है 728.61 करोड़ का बजट नया नगर निगम और बोर्ड बनने के बाद होगी पहली साधारण सभा                जयपुर नगर निगम ग्रेटर बनने के बाद पहली साधारण सभा गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में होगी। इस बैठक में वित्तवर्ष 2021-22 का 821.60 करोड़ का बजट पेश किया जाएगा। इस बैठक में निगम की खराब माली हालत को सुधारने के लिए 500 करोड़ रुपए का लोन हुड़को से लेने की तैयारी की जा रही है। ये लोन 13 साल में किश्तों में चुकाया जाएगा।           इससे पहले मौजूद वित्त वर्ष 2020-21 का 1255.29 करोड़ का बजट नगर निगम बोर्ड के बिना ही सरकार को भिजवाया था, लेकिन अब इस बजट अनुमान में कटौती संशोधित बजट 728.61 करोड़ का कर दिया। इस कटौती बजट का प्रस्ताव भी इस साधारण सभा में रखा जाएगा। इस हिसाब से आगामी वित्तवर्ष 2021-22 का बजट पहले के बजट की तुलना में 93 करोड़ रुपए ज्यादा का होगा। मेयर को मिल सकते हैं समितियों के गठन के पॉवर           इस बैठक में बजट के बाद दूसरा सबसे मु...

आज कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस के अवसर पर विद्याधर नगर विधानसभा के जनसेवक श्री सीताराम जी अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा तिरंगा यात्रा के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय होते हुए शहीद स्मारक पहुंचे ।

चित्र
  आज कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस के अवसर पर विद्याधर नगर विधानसभा के जनसेवक श्री सीताराम जी अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा तिरंगा यात्रा के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय होते हुए शहीद स्मारक पहुंचे । https://youtu.be/vyYnCFuZSXc https://youtu.be/4Y2xvlj1qhM

जयपुर मेयर मुश्किल में:करौली और जयपुर की वोटर लिस्टों में नाम होने का मामला पहुंचा कोर्ट, निर्वाचन निरस्त करने की मांग

चित्र
            जयपुर नगर निगम ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर के खिलाफ जिला न्यायालय में याचिका दायर हुई है। इसमें करौली जिले की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने के बावजूद भी जयपुर में वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने और पार्षद व मेयर का चुनाव लड़ने की प्रक्रिया को गलत ठहराते हुए निर्वाचन निरस्त करने की मांग की है। अब इस मामले पर सुनवाई 5 दिसंबर को होगी।           याचिकाकर्ता पिंकी यादव के वकील ए के जैन ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर के वार्ड 87 से जब सौम्या गुर्जर ने चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा तब उनका करौली जिले के ग्राम देवरी की मतदाता सूची में दर्ज था। उसी दौरान उन्होंने जयपुर नगर निगम की मतदाता सूची में भी अपना नाम दर्ज करवाते हुए चुनाव लड़ा।           सौम्या ने 3 नवंबर 2020 को अपना नाम करौली जिले की वोटर लिस्ट से हटवाया। नियम के मुताबिक एक व्यक्ति किसी नगर पालिका का चुनाव तभी लड़ सकता हैं, जब वह उस नगर पालिका क्षेत्र का मतदाता हो। दो स्थानों पर मतदाता सूची में नाम होना और उस तथ्य को छिपाकर चुनाव लड़ना अवै...