आपदा को बनाया अवसर:शादी में 100 से ज्यादा मेहमानों के आने पर पाबंदी, इसलिए मैरिज गार्डन में होंगे एक साथ दो से तीन आयोजन
कोरोना काल के बाद अब राजधानी में 25 नवंबर से शादियों की शुरूआत हो जाएगी- प्रतीकात्मक फोटो। शहर में 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी से शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है। कोरोना काल के बाद ये पहला ऐसा मौका है, जब मैरिज गार्डनों में बैंड-बाजे और शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी। इससे पहले अप्रैल-मई में शादियां नहीं होने के कारण इस बार बड़ी संख्या में शादी समारोह शहर में होने है। मैरिज गार्डन कम और बुकिंग ज्यादा होने की स्थिति को देखते हुए मैरिज गार्डन संचालकों ने एक ही स्थान पर दो से तीन समारोह करने का स्पेस तैयार कर लिया है। राजस्थान टेंट डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रवि जिंदल पदाधिकारी ने बताया कि जयपुर में करीब 850 से ज्यादा मैरिज गार्डन हैं। सभी बुक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल-मई में लॉकडाउन में जिन लोगों के विवाह समारोह नहीं हो सके थे, वह भी अब हो रहे हैं। इससे सभी मैरिज गार्डन, लॉन और होटल लगभग बुक हो चुके हैं। उन्होंने अनुमान जताया है कि इन दो माह के सात सावों में पूरे शहर में लगभग 8 हजार से ज्यादा शादि...