जनसेवक सीताराम अग्रवाल 7 करोड 65 लाख की लागत से विद्याधर नगर में सडक निर्माण कार्य

                 


  JAIPUR. ANIL KUMAWAT  

                            विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के जनसेवक सीताराम अग्रवाल के अथक प्रयासो से 7 करोड 65 लाख की लागत से विद्याधर नगर क्षेत्र की सडक का आज गौतम गार्डन के सामने से शुभारम्भ किया गया।   अलका सिनिमा से श्रवण जयन्ती गार्ड तक, बियानी कॉलेज तिराये से स्टेडियम तक, सेक्टर-1 चौराहा से स्टेडियम तक, नेशनल हैंडलूम के सामने वाली रोड व सिनिस्टार के सामने वाली सड़को का नवीनीकरण का कार्य किया जायेगा। पार्षद महेश अग्रवाल ने बताया लगभग 15 वर्षो से उक्त सडको की कोई सुध लेने वाला नही था। जन सेवक सीताराम अग्रवाल ने पूर्व में जब जेडीसी गौरव गोयल जी थे तब मुलाकत कर उक्त सडको के कार्य के लिए आग्रह किया था। उन्होने सीताराम जी की बात को मध्यनजर रखते हुए रोड कार्य का बजट पास किया । आज जेडीए के पुरे लवाजमे के साथ जेडीए के प्रशासनिक अधिकारी  XEN महेश गोयल, AEN सोयब खान, मनोज दुबे,JEN व ठेकेदार राकेश अग्रवाल व मोजूदा पार्षद प्रदीप तिवाडी, पार्षद लादूराम दुलारिया, पार्षद नसरीन बानो, पूर्व पार्षद प्रत्याक्षी नरपत सिंह राठौड, पार्षद प्रत्याक्षी - नीशा शेखावत, सुनीता रोलीवाल, बद्री नारायण कुमावत, डीसीसी उपाध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी, हरेन्द्रपाल जादौन, चतर सिंह नरूका, कैलाश गुरूजी, मुकेश शर्मा, लक्ष्मण सिंह जोदा, सुभदेश सिंह चौहान, गोविन्द अग्रवाल, राकेश गोयल, सीपी शर्मा, अशोक जोशी, करणवीर सिंह, राजेश अटल, शेर खान, हवासिंह बुगालिया एवं सैकडो कांग्रेस कार्यर्क्ता मौजूद रहे। इस दौरान सीताराम अग्रवाल ने माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया जो इन्होने विद्याधर नगर के लिए इतनी बडी सौगात दी । 

               साथ ही स्थानीय निवासीयों ने सीताराम अग्रवाल का  माला व साफा पहनाकर स्वागत किया व धन्यवाद ज्ञापित किया।







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Jail Prahari Result 2025 Rajasthan: राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक, https://rssb.rajasthan.gov.in/results पर करें चेक

पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा-2025 ADMIT CARD GUIDES परीक्षार्थियों के लिये आवश्यक निर्देश

राजस्थान के प्रमुख संत एवं लोकदेवता