‘हल्ला बोल’:#गहलोत सरकार होश में आओ बीजेपी का हल्ला बाेल टॉप , कर्जमाफी, बेरोजगारों को भत्ते-भर्ती का उठाया मुद्दा

बीजेपी के आह्वान पर गहलाेत सरकार के खिलाफ चल रहे ‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को सोशल मीडिया पर बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं व आमजन ने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज करवाया। साेशल मीडिया के जरिए बिजली, किसान व बेराेजगारी आदि के मुद्दाे काे प्रमुखता से उठाया




सुबह 10 बजे से ही आमजन, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने ट्विटर पर ‘गहलोत सरकार होश में आओ’ हैशटैग पर खूब ट्वीट किए। शुरुआती डेढ़ घंटे में ही राज्य सरकार के विरोध में करीब 10 हजार ट्वीट्स हुए और शाम 6 बजे तक 28 हजार से अधिक ट्वीट के साथ ये हैशटैग नेशनल ट्रेंड में रहा।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे व कई नेताओं की इस अभियान से दूसरे दिन भी दूरी चर्चा में रही। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने ट्वीट करके कहा कि किसानों को कर्जमाफी, बेरोजगारों को भत्ते और भर्ती, जनता को सस्ती बिजली का झांसा, एक भी पूरी नहीं होने की कोई आशा।

इसी हैशटैग पर प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने ट्वीट किया कि किसानों की कर्जमाफी जैसे बड़े मुद्दों को भूल, राज्य सरकार जनता को बना रही है ‘फूल’। उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट किया कि कांग्रेस ने 10 दिनों में किसानों की कर्जमाफी समेत कई वादे किए थे, किया कुछ नहीं। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सांसद दीया कुमारी, सांसद रामचरण बोहरा ने ट्वीट किया।
योजनाबद्ध तरीके से काेराेना फैला रही सरकार: दिलावर
बीजेपी विधायक व प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने सीएम और सरकार पर प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से कोरोना फैलाने का आरोप लगाया है। भाजपा की ओर से जारी ‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम के दौरान उन्हाेंने ये बातें की। दिलावर ने कहा कि प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों की जिम्मेदार सरकार है। सरकार की कार्यशैली के कारण ही लगातार कोरोना फैल रहा है। लॉक डाउन की सरकार ने ही पालना नहीं करने दी। चिकित्सकों पर हमले के बढ़ते मामलों पर भाजपा ने ही सबसे पहले रासुका लगाने की मांग की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Jail Prahari Result 2025 Rajasthan: राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक, https://rssb.rajasthan.gov.in/results पर करें चेक

पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा-2025 ADMIT CARD GUIDES परीक्षार्थियों के लिये आवश्यक निर्देश

राजस्थान के प्रमुख संत एवं लोकदेवता