रंधावा बोले राहुल गांधी को भगवान से इंसाफ मिलेगा
#Jaipur डोटासरा ने कहा मोदी ने कार्यकर्ता बनकर ट्रंप-सरकार का नारा दिया इससे देश की छवि खराब हुई रंधावा ने कहा- हमेशा ही इंसाफ की गुहार लगती है। पहले हम भगवान से मांगते हैं, दूसरी बार हम अदालत से इंसाफ मांगते हैं। अवमानना के मामले में पहली बार किसी को इतनी बड़ी सजा दी गई है। केजरीवाल ने क्या-क्या नहीं बोल दिया। जिस तरह की सजा राहुल गांधी को दी गई है, वह न किसी को मिली और न मिलेगी। राहुल की जुबान बंद करने का नतीजा बीजेपी ने कर्नाटक,हिमाचल में देख लिया राहुल गांधी को पार्लियामेंट में बोलने से रोकने के लिए सब किया गया। यह देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। हिमाचल और कर्नाटक में राहुल गांधी की जुबान बंद करने का रिजल्ट देख लिया। पीएम ने राजस्थान सरकार को लूटखसोट की सरकार बता दिया यह शोभा नहीं देता Govind Singh Dotasra ने कहा- राजस्थान की सरकार ने सब को फायदा देने का काम किया है, राजस्थान सरकार जितनी योजनाएं और जनसेवा किसी सरकार ने नहीं की है। ऐसी कल्याणकारी सरकार को आप लूट खसोट की सरकार बता रहे हो, देश के प्रधानमंत्री के लिए शोभा नहीं देता है। वे जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं, वह ठी...