शहरी सरकार का बजट:821.60 करोड़ का होगा जयपुर नगर निगम ग्रेटर का खर्चा, 500 करोड़ कर्ज लेकर करेंगे कंगाली दूर; पार्षदों की होगी बल्ले-बल्ले
वित्त वर्ष 2020-21 में रखा है 728.61 करोड़ का बजट नया नगर निगम और बोर्ड बनने के बाद होगी पहली साधारण सभा जयपुर नगर निगम ग्रेटर बनने के बाद पहली साधारण सभा गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में होगी। इस बैठक में वित्तवर्ष 2021-22 का 821.60 करोड़ का बजट पेश किया जाएगा। इस बैठक में निगम की खराब माली हालत को सुधारने के लिए 500 करोड़ रुपए का लोन हुड़को से लेने की तैयारी की जा रही है। ये लोन 13 साल में किश्तों में चुकाया जाएगा। इससे पहले मौजूद वित्त वर्ष 2020-21 का 1255.29 करोड़ का बजट नगर निगम बोर्ड के बिना ही सरकार को भिजवाया था, लेकिन अब इस बजट अनुमान में कटौती संशोधित बजट 728.61 करोड़ का कर दिया। इस कटौती बजट का प्रस्ताव भी इस साधारण सभा में रखा जाएगा। इस हिसाब से आगामी वित्तवर्ष 2021-22 का बजट पहले के बजट की तुलना में 93 करोड़ रुपए ज्यादा का होगा। मेयर को मिल सकते हैं समितियों के गठन के पॉवर इस बैठक में बजट के बाद दूसरा सबसे मु...